उत्तराखण्ड क्राइम रामनगर

नैनीताल पुलिस का सख्त कदम: कोसी कैफे होमस्टे पर ताला, संचालक पर शिकंजा,लाइसेंस रद्द की संस्तुति

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जनपद के रामनगर क्षेत्र में स्थित कोसी कैफे होमस्टे, कानिया से जुड़े गंभीर प्रकरण में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए होमस्टे को सीज कर दिया है तथा उसका लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति संबंधित प्राधिकारी को भेज दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को मिली सूचना के आधार पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 115/2026 एवं 116/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर गुमशुदा नाबालिगों की तलाश शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर दोनों नाबालिगों को कोसी कैफे होमस्टे के कमरों से सकुशल बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा मुख्यालय में अहम बैठक, चुनावी तैयारियों पर जोर….

जांच में मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियोग में धारा 137(2), 64(1), 65(1) बीएनएस तथा 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि होटल संचालक द्वारा आगंतुकों की एंट्री रजिस्टर में दर्ज नहीं की गई थी और न ही उनकी पहचान संबंधी दस्तावेज लिए गए थे। निरीक्षण के दौरान कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  महिला आरक्षण बिल पर बड़ा बयान दे सकते हैं प्रधानमंत्री….

विवेचना में पीड़िताओं, गवाहों और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर यह तथ्य उजागर हुआ कि होमस्टे मैनेजर भास्कर जोशी ने नाबालिगों के आगमन की सूचना दर्ज नहीं की और आवश्यक आईडी भी नहीं ली। इससे स्पष्ट हुआ कि होमस्टे का उपयोग अवैध गतिविधियों एवं गंभीर अपराधों के लिए किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का सख्त आदेश: 30 दिन पुरानी शिकायतें तुरंत निपटाएं….

बताया गया कि उक्त होमस्टे का पंजीकरण जिला पर्यटन अधिकारी, नैनीताल द्वारा किया गया था, जबकि वर्तमान में इसका संचालन मोहम्मद अदनान द्वारा किया जा रहा था।

प्रकरण की गंभीरता और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होमस्टे को सीज कर दिया है तथा उसका लाइसेंस निरस्त करने के लिए संबंधित प्राधिकारी को संस्तुति भेज दी है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।