रामनगर – नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन में चलाए जा […]
रामनगर
रामनगर में महिला की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, सीसीटीवी ने खोला राज; तीन आरोपी दबोचे
रामनगर – नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के किशनपुर छोई में 56 वर्षीय विमला देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को पुरानी रंजिश और बदले की भावना के चलते अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद […]
घर में घुसकर 56 वर्षीय महिला की हत्या? फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य
रामनगर – रामनगर के ग्राम छोई स्थित किशनपुर क्षेत्र में देर रात 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुबह महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और […]
मिलावट की शिकायत पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, थोक और फुटकर दुकानों का निरीक्षण
रामनगर। आगामी त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रामनगर में निरीक्षण अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड और जिलाधिकारी के निर्देश तथा उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के दिशा-निर्देशन में विभागीय टीम ने बजाजा लाइन, कसेरा लाइन, ज्वाला लाइन, नई लाइन […]
सचल प्रयोगशाला ने बाजारों में की खाद्य पदार्थों की जांच, 150 लोगों को किया जागरूक
रामनगर – आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सचल प्रयोगशाला ने रामनगर के विभिन्न बाजारों और खाद्य प्रतिष्ठानों […]
IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन
रामनगर – उत्तराखंड वन विभाग से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक और भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी डॉ. साकेत बडोला ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने फैसले की जानकारी दी। उनके इस कदम के बाद वन […]
ऑपरेशन प्रहार: रामनगर में चोरी का खुलासा, मेरठ का आरोपी गिरफ्तार
रामनगर – नैनीताल जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने घर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी से संबंधित नकदी, वादी की पत्नी का आधार कार्ड और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी […]
सोशल मीडिया पर कथित धमकी का वीडियो वायरल, रामनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रामनगर – रामनगर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को जान से मारने और आग लगाकर नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। मामला पूर्व छात्रसंघ चुनाव से जुड़ा बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कथित […]
कारगिल में बचाई सैनिकों की जान, अब 70 की उम्र में दौड़कर दी फिटनेस की मिसाल
रामनगर – उम्र के इस पड़ाव पर जहां अधिकांश लोग शारीरिक गतिविधियों से दूरी बनाने लगते हैं, वहीं रामनगर निवासी सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. दिनेश बिष्ट ने 70 वर्ष की उम्र में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर फिटनेस और अनुशासन की प्रेरक मिसाल पेश की है। उन्होंने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सेखों […]
रामनगर पुलिस ने खोज निकाला पंजाब की पर्यटक का खोया मोबाइल
रामनगर – पंजाब के कपूरथला से नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में सहेलियों के साथ घूमने आई पर्यटक युवती का मोबाइल फोन कहीं खो गया। मोबाइल गुम होने के बाद युवती ने इसकी सूचना 112 पर देने के साथ ही थाना पुलिस से भी शिकायत की। सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए […]










