हल्द्वानी – रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनने की घटना का बनभूलपुरा पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में छीना गया पर्स, 2200 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश […]
ज़रा हटके
कढ़ाई और वस्त्र अलंकरण से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, नाबार्ड की पहल का समापन
हल्द्वानी – राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से नैनीताल जिले में संचालित कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण आधारित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का समापन मंगलवार को गोल्ज्यू बैंक्वेट हॉल, हल्द्वानी में हुआ। कार्यक्रम का क्रियान्वयन महिला पिछड़ा वर्ग समिति, हल्द्वानी की ओर से किया गया। समापन समारोह में नाबार्ड के जिला […]
70 घरों में पहुंची नगर निगम की टीम, चार तरह के कचरे को अलग रखने की दी जानकारी
हल्द्वानी – स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के छठे दिन नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से वार्ड संख्या-50 में विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मुकानी क्षेत्र की मित्रापुरम कॉलोनी और दयाल विहार कॉलोनी में करीब 70 घरों में डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगों को कचरे […]
पुलिस की अनाउंसमेंट बनी सहारा, 5 वर्षीय बच्ची को परिवार और मोबाइल को मिला मालिक
नैनीताल – नंदा-सुनंदा महोत्सव के दौरान नैनीताल पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के दो सराहनीय मामले सामने आए। पुलिस कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से जहां मेले में अकेली मिली पांच वर्षीय बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया, वहीं श्रद्धालु को मिला कीपैड मोबाइल फोन भी उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाया गया। रोती […]
छोलिया की थाप, शंखनाद और मां के जयकारे, नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा ने मोहा मन
नैनीताल – मां नंदा-सुनंदा के जयकारों, घंटे-घड़ियाल की गूंज, शंखनाद और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच बुधवार को सरोवर नगरी नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। छोलिया दल, बैंड-बाजों और अखाड़ा दलों के आकर्षक करतबों ने शोभायात्रा में चार चांद लगा दिए। पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो उठा। सुबह धूप खिलने के […]
हल्द्वानी में मौसम ने बदली करवट, झमाझम बारिश से मिली उमस से राहत
हल्द्वानी – शहर में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के बाद देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई तेज बारिश से शहर की सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश […]
लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, NBW और धारा 82 की थी कार्रवाई
लालकुआं। नैनीताल पुलिस ने न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी होने के साथ धारा 82 […]
भीड़ में बिछड़ी 10 वर्षीय बच्ची, पुलिस की अनाउंसमेंट से नाना-नानी तक पहुंची
नैनीताल – नंदा-सुनंदा महोत्सव के दौरान नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ मानवीय संवेदनशीलता का भी परिचय दिया। मेले में परिजनों से बिछड़ी 10 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने कुछ ही समय में सकुशल उसके नाना-नानी से मिलवा दिया। महोत्सव के दौरान कमला (10) एक महिला को अकेली और रोती हुई मिली। महिला ने […]
नंदा देवी महोत्सव में आस्था के रंग, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने नैनी झील में किया दीपदान
नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव के पावन अवसर पर मंगलवार की शाम सरोवर नगरी नैनीताल में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का मनोहारी दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने नैनी झील में श्रद्धापूर्वक दीपदान किया। दीपदान के दौरान डॉ. जगदीश चंद्र ने मां नंदा देवी से समस्त प्रदेशवासियों एवं […]
नंदा देवी महोत्सव में पुलिस का जागरूकता स्टॉल, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी
नैनीताल – नंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस ने विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। मेला परिसर में स्टॉल लगाकर लोगों को साइबर अपराध से बचाव, महिला एवं बालिका सुरक्षा, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और डायल-112 आपातकालीन सेवा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल के […]










