उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

अब हल्द्वानी में ही कैंसर की जांच और उपचार, चन्दन हॉस्पिटल में सेवा शुरू….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीशहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। चन्दन हॉस्पिटल में अब कैंसर से संबंधित जांच और विशेषज्ञ परामर्श की नई सुविधा शुरू कर दी गई है, जिससे मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में ड्रग्स माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 1.85 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अनुभवी कैंसर विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंह अब नियमित रूप से यहां मरीजों को परामर्श देंगे। वे विशेष रूप से हेड और नेक कैंसर के उपचार में विशेषज्ञ माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दवाओं की गुणवत्ता जांचने निकली टीम, एक मेडिकल स्टोर का क्रय-विक्रय रोका

इस नई सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को समय पर जांच और उचित इलाज स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा, जिससे गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान संभव होगी।

अस्पताल में विशेषज्ञ की ओपीडी प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि भूमि पर रिसॉर्ट चलाना पड़ा भारी, राज्य सरकार में निहित हुई जमीन

अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कैंसर से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच कराकर उपचार शुरू करें।