उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

कमोला के पास सड़क हादसे में युवक की जान गई, परिवार में मातम….

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगीक्षेत्र के कमोला इलाके में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं के रावत नगर निवासी 35 वर्षीय पुष्कर सिंह कार्की अपनी बाइक से रामनगर की ओर से हल्द्वानी जा रहे थे। इसी दौरान कमोला स्थित गुरुणी नाले के पास आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का सख्त आदेश: 30 दिन पुरानी शिकायतें तुरंत निपटाएं….

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

बताया जा रहा है कि मृतक रामनगर के पास मार्चुला क्षेत्र में ट्रक चालक के रूप में कार्य करता था और गुरुवार सुबह अपने घर लौट रहा था। पुष्कर सिंह कार्की अपने परिवार का इकलौता सहारा था, जिससे इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।