उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 20 इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने 20 इंजेक्शनों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 बी-जीसिक और 10 एविल इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान भोलानाथ गार्डन मोहल्ले के पास एक व्यक्ति को पकड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में 27 सीज वाहनों की नीलामी, 56 लोगों ने लिया हिस्सा

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मोहम्मद असलम उर्फ शानू (32), पुत्र मोहम्मद अशरफ, निवासी इंद्रानगर बड़ी रोड, दुर्गा मंदिर के पास, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 इंजेक्शन बी-जीसिक (ब्यूप्रेनॉर्फिन हाइड्रोक्लोराइड) 2 एमएल और 10 इंजेक्शन एविल (फेनिरामाइन मैलेट) 10 एमएल बरामद किए गए।

मेडिकल स्टोर से लाने और ऊंचे दामों पर बेचने का आरोप

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बीच यातायात संभालने उतरी पुलिस, शटल सेवा जारी

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 23 अक्टूबर को बनभूलपुरा क्षेत्र के किसी मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लेकर आया था और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचता था। इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 370/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का अभियान जारी, भीमताल में जुआ खेलते चार पकड़े

पुलिस टीम में शामिल रहे

कार्रवाई करने वाली टीम में हीरानगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत राठौर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल ललित नाथ शामिल रहे।