उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

गोला बाईपास पर सट्टे की खाईबाड़ी का आरोप, एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – बनभूलपुरा थाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1,460 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड द्यूत रोकथाम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बानना से पिनसेला तक बनेगी सड़क, मंत्री कैड़ा ने शुरू कराया निर्माण कार्य

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में सट्टे और जुए की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण और बनभूलपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीणों की शिकायतें सुनने पहुंचे रामपाल सिंह, कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण

इस दौरान पुलिस ने गोला बाईपास रोड स्थित यात्री विश्राम गृह के पास एक व्यक्ति को कथित तौर पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान नईम पुत्र सरदार बली, निवासी निशाद स्कूल, इंदिरा नगर, बनभूलपुरा, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1,460 रुपये बरामद किए। मामले में बनभूलपुरा कोतवाली में मुकदमा संख्या 184/26 के तहत उत्तराखंड द्यूत रोकथाम अधिनियम, 2026 की धारा 5 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर, बनभूलपुरा में एक युवक पर कार्रवाई

पुलिस टीम में शामिल रहे: अपर उपनिरीक्षक हेमंत कुमार, कांस्टेबल मोहम्मद यासीन और कांस्टेबल इंदर सिंह।