उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़ने वाला किशोर पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित मिला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – काठगोदाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को महज कुछ घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस की सक्रियता से किशोर किसी बड़ी अनहोनी का शिकार होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार, दमुवाढूंगा स्थित गुसाईं चौराहा, कुमाऊँ कॉलोनी निवासी हरीश लाल ने रविवार देर रात पुलिस चौकी दमुवाढूंगा में सूचना दी कि उनका 15 वर्षीय पुत्र युवराज उर्फ साहिल शनिवार शाम करीब 4:30 बजे ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें 👉  शौर्य दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, कारगिल शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर किशोर की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड सहित संभावित स्थानों पर सघन तलाश अभियान चलाया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई का परिणाम रहा कि रविवार सुबह करीब 10:45 बजे किशोर को हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट और राजाजी की कामयाबी, उत्तराखंड में बाघों की आबादी ने बनाया नया रिकॉर्ड

काउंसिलिंग में सामने आई वजह

पुलिस द्वारा किशोर और उसके परिजनों की काउंसिलिंग किए जाने पर पता चला कि मां की डांट से नाराज होकर वह अपने एक मित्र के घर चला गया था। उसने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली या गुजरात जाने की योजना बना रहा था और यात्रा के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्तों से पैसों की मदद भी मांग रहा था। इससे पहले कि वह कहीं जा पाता, पुलिस टीम ने उसे सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति से विकसित भारत का आह्वान, प्रधानमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों के प्रतिभागियों से की बात

काउंसिलिंग के बाद किशोर ने भविष्य में बिना बताए घर नहीं छोड़ने का आश्वासन दिया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

इस सफल कार्रवाई में हेड कांस्टेबल भुवन चन्द्र एवं कांस्टेबल टीका राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।