उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – नगर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से निजी क्लीनिक पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फायरिंग प्रकरण में शस्त्र लाइसेंस निरस्त, जन सुरक्षा को बनाया आधार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर स्थित डीपीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय राजीव कश्यप बाइक से वीआईपी गेट क्षेत्र से लालकुआं की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में जैन ट्रांसपोर्ट के सामने पंतनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर पुलिस सख्त, हल्द्वानी में पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई

टक्कर से सड़क पर दूर जा गिरे बाइक सवार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजीव कश्यप उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें नगर के एक निजी क्लीनिक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता, कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. विजय विश्वास ने बताया कि घायल के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।