नैनीताल – नैनीताल की ऐतिहासिक मॉल रोड पर 1 अगस्त 2026 से वाहनों के हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा। तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक पूरे मॉल रोड क्षेत्र को ‘नो हॉर्न जोन’ घोषित करते हुए जिला प्रशासन ने इसके प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारियां तेज कर दी हैं। आदेश का उल्लंघन […]
उत्तराखण्ड
नैनीताल क्लब में दर्दनाक हादसा, सुरक्षा चूक बनी तकनीशियन की मौत की वजह
नैनीताल – राज्य अतिथि गृह (नैनीताल क्लब) में कार्यरत एक संविदा बिजली तकनीशियन की बिजली लाइन की खराबी ठीक करने के दौरान करंट लगने और ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें तत्काल बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का […]
पथरी में दो साधुओं की हत्या का मामला, फरार संदिग्धों की तलाश तेज
हरिद्वार – जनपद के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के शव मंदिर के समीप जंगल में गड्ढा खोदकर दबाए गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले में दो दिन […]
हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, देर शाम ऐसे हुआ समझौता
हल्द्वानी – शहर की एक युवती ने अल्मोड़ा निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कोतवाली में शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कोतवाली परिसर में घंटों तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। हालांकि […]
मनोहर नगर में गुलदार का आतंक, कई पालतू और आवारा कुत्तों को बनाया शिकार
कोटद्वार – जंगल से सटे आबादी वाले क्षेत्रों में गुलदार की लगातार बढ़ती आवाजाही से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। हालात ऐसे हो गए हैं कि शाम ढलते ही गुलदार रिहायशी इलाकों में घूमता नजर आ रहा है। बदरीनाथ मार्ग स्थित मनोहर नगर में कई बार गुलदार घरों के मुख्य गेट तक पहुंच […]
सरकारी योजनाएं पहुंचीं गांव तक, जनकल्याण शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
भीमताल/ओखलकांडा – राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड ओखलकांडा के रामलीला ग्राउंड, ग्राम नाई में विशाल जनकल्याण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य एवं परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनीं और विभिन्न […]
वर्षाकाल में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हाई-रिस्क गर्भवतियों और डेंगू रोकथाम पर फोकस
नैनीताल – कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को नैनीताल स्थित आयुक्त कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक कर मंडल के सभी जनपदों की स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं […]
बारिश ने थामी रफ्तार, जिले में जलभराव और क्षतिग्रस्त सड़कों से लोग परेशान
हल्द्वानी/नैनीताल – नैनीताल जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार सुबह तक जारी मूसलाधार बारिश के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। बारिश थमने के बाद जब लोग आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकले तो उन्हें जगह-जगह जलभराव, टूटी सड़कों […]
सरकारी कर्मचारी बनकर पहुंचे लुटेरे, बुजुर्ग महिला से मारपीट कर जेवर लूटे
देहरादून – रायपुर थाना क्षेत्र की गढ़वाली कॉलोनी में रविवार को दिनदहाड़े दो बदमाशों ने नगर निगम कर्मचारी बनकर एक बुजुर्ग महिला के घर में प्रवेश किया और उन्हें बंधक बनाकर सोने के आभूषण एवं नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों […]
लेक ब्रिज चुंगी प्रकरण पर डीएम सख्त, समिति गठित कर दिए जांच के आदेश
नैनीताल – नैनीताल नगर पालिका परिषद द्वारा लेक ब्रिज चुंगी के संबंध में जारी की गई निविदा को लेकर उठे विवाद और जनविरोध के बीच जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, जिसे दो सप्ताह के भीतर अपनी […]










