उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

भीमताल में आपदा का जायजा लेने पहुंचे मंत्री कैड़ा, प्रभावितों को मदद का भरोसा

भीमताल – लगातार बारिश के बीच कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने चाफी, अलचौना, पांडेछोड़, भीमताल और कुवाताल सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नैनीताल की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद की सड़क निर्माण एजेंसियों को आवश्यक तैयारियां तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से सड़क मरम्मत कार्य को […]

उत्तराखण्ड

गौला नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस सतर्क, नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित करने के निर्देश

हल्द्वानी – पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बुधवार को काठगोदाम स्थित गौला पुल और बनभूलपुरा क्षेत्र के गौला पुल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा […]

उत्तराखण्ड खटीमा ज़रा हटके

जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का फोकस, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचकर क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनसमस्याओं […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

शहीद आंदोलनकारियों के बलिदान को किया याद, सम्मान परिषद कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

हल्द्वानी – उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान हुए ऐतिहासिक मसूरी कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष एवं बलिदान […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नैनीताल में बारिश बनी चुनौती, डीएम ने दिए तत्काल राहत-बचाव की तैयारी के निर्देश

नैनीताल – जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

कुमाऊं में भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नालों के किनारे बसे लोगों पर विशेष नजर

नैनीताल – कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को एहतियातन पूरी तैयारी रखने और संवेदनशील क्षेत्रों […]

उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

शराब माफिया पर आबकारी विभाग की नजर, कलियावाला-खाईखेड़ा में दबिश

काशीपुर – अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने काशीपुर क्षेत्र में दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति के घर से 30 लीटर कच्ची शराब मिली, जबकि खाईखेड़ा क्षेत्र के […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

बारिश ने बढ़ाई पहाड़ की मुश्किलें, भूस्खलन से दर्जनों मार्ग बंद; मैदानी इलाकों में जलभराव का खतरा

उत्तराखंड – उत्तराखंड में बारिश ने एक बार फिर जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने पहाड़ से लेकर मैदान तक मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं सड़कें मलबे में दब गई हैं, कहीं बरसाती नाले उफान पर हैं तो कहीं नदी का बढ़ता पानी लोगों के […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में बारिश का अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में अफसरों ने संभाली कमान

हल्द्वानी – लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार को उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका और तहसीलदार कुलदीप पांडे ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और जलभराव संभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने गौला पुल, फतेहपुर, दमुवाढूंगा, राजपुरा, कुसुमखेड़ा समेत नगर […]