उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएं प्रकोष्ठ

रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला ऊधम सिंह नगर के जिला प्रकोष्ठों की संकुल कार्यशाला सोमवार को रुद्रपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ शुरू हुई कार्यशाला में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर में भाजपा की प्रेसवार्ता, राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस से स्पष्टीकरण की मांग

रुद्रपुर – राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि अजीत डोभाल पर की गई अमर्यादित टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव, स्वाभिमान और […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिलीं निःशुल्क जांच सुविधाएं

टेढ़ाघाट – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, टेढ़ाघाट में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। डॉ. वीपी सिंह के निर्देशन में आयोजित शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा नियमित जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

धान की फसल को नुकसान, पूर्व विधायक ठुकराल ने खेतों में पहुंचकर जाना किसानों का दर्द

रुद्रपुर – शुक्रवार को अचानक हुई ओलावृष्टि और बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी धान की फसल पर मौसम की मार पड़ने से किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। कई किसानों ने कटाई शुरू कर दी थी, जबकि […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रामनगर-काशीपुर मार्ग की रोज होगी मॉनिटरिंग, मंडलायुक्त दीपक रावत ने संभाली कमान

रामनगर/हल्द्वानी – रामनगर-काशीपुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सड़क मरम्मत कार्य की प्रतिदिन निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही कुमाऊं मंडल की अन्य महत्वपूर्ण सड़कों को भी प्राथमिकता […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

सेवा ज्योति यात्रा को लेकर भाजपा ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

रुद्रपुर – सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय में यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

148 दिन से जारी ‘आरक्षण हमारा अधिकार’ आंदोलन, सुब्रत विश्वास 24 घंटे से धरने पर

रुद्रपुर – बंगाली समाज के आरक्षण एवं विभिन्न सामाजिक अधिकारों की मांग को लेकर रविंद्रनाथ टैगोर पार्क में चल रहे ‘आरक्षण हमारा अधिकार’ आंदोलन ने 148 दिन पूरे कर लिए हैं। आंदोलन के तहत पिछले 24 घंटे से लगातार धरना जारी है। समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास धरनास्थल पर मौजूद रहकर मांगों को लेकर आवाज उठा रहे […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

मरीजों से लिया अस्पताल की व्यवस्थाओं का फीडबैक, अजय भट्ट ने दिए जरूरी निर्देश

रुद्रपुर – नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बुधवार को रुद्रपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी और दवा वितरण कक्ष समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से उपचार और दवाओं की उपलब्धता को लेकर जानकारी ली। मरीजों ने उन्हें बताया कि पहले की अपेक्षा अब […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

स्थायी निवास और जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर देशी समाज करेगा आंदोलन

रुद्रपुर – उत्तराखंड में देशी समाज की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर बुधवार को किच्छा रोड स्थित दूधिया बाबा मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देशी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्याण सिंह ने की, जबकि श्री श्री शिवानंद जी महाराज उर्फ दूधिया बाबा संरक्षक के रूप में मौजूद रहे। बैठक में […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, मानदेय वृद्धि से लेकर सेवानिवृत्ति लाभ तक की मांग

रुद्रपुर – अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, उत्तराखंड के बैनर तले ऊधमसिंह नगर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से लंबे समय से लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे वर्षों से सरकार […]