उत्तराखण्ड ज़रा हटके सितारगंज

रामलीला, दुर्गा पूजा और सिसौना महोत्सव को लेकर मंथन, पुलिस ने दिया सहयोग का भरोसा

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज – आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सितारगंज कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा, रामलीला, नवरात्रि, दुर्गा पूजा और सिसौना महोत्सव के दौरान सुरक्षा, यातायात, बिजली, पानी और साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन ने सभी आयोजनों को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक में रामलीला कमेटियों के पदाधिकारियों, शक्तिफार्म की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा कमेटी, सिसौना महोत्सव के आयोजकों और समाज के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान त्योहारों के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और यातायात सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  GRD मेडिकल स्टोर पर नगर निगम की कार्रवाई, बायो मेडिकल वेस्ट के बाद एक्सपायरी जूस भी मिला

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा

बैठक में त्योहारों के दौरान प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती और आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा बिजली, पेयजल और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी चर्चा हुई, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस प्रशासन ने आयोजन समितियों से आपसी समन्वय बनाए रखने और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में सहयोग करने की अपील की। बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर कथित धमकी का वीडियो वायरल, रामनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस प्रशासन से मिल रहा सहयोग: राकेश त्यागी

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि बैठक में त्योहारों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिल रहा है। रामलीला और दशहरे के दौरान यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए भी सहयोग का भरोसा मिला है।

शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस तैयार: सुंदरम शर्मा

कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा ने कहा कि आगामी सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी आयोजन समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।

यह भी पढ़ें 👉  भूमिधरी अधिकार पर कैबिनेट की मुहर, कैड़ा बोले—हजारों परिवारों को मिलेगा हक

बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन और आमजन की सुविधा से जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ आयोजन समितियों एवं पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया गया।