उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

चोरगलिया में शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 63 पाउच कच्ची शराब बरामद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन और एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशों के तहत अवैध नशे एवं शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 63 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, मसूरी में अलाव की मांग; अगले सप्ताह से जलेगी आग

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  आश्रय गृहों की व्यवस्थाएं होंगी मजबूत, मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने दिए निर्देश

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान रंजीत सिंह (44) पुत्र दीवान सिंह, निवासी ग्राम तिलियापुर, शक्तिफार्म, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। उसके पास से 63 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। शराब ले जाने में इस्तेमाल बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या UK06X-8571 को भी पुलिस ने सीज कर दिया।

इस मामले में थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 51/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)/72 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की वादियों में गूंजेगा साइकिलिंग का रोमांच, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिखाई हरी झंडी

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल उत्तम सिंह, भारत भूषण, शैलेन्द्र सिंह और टेनिस सिंह शामिल रहे।