उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगेगा सरस मेला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 24 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले की व्यवस्थाओं और सफल आयोजन को लेकर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत की अध्यक्षता में खंड विकास कार्यालय हल्द्वानी के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक में बताया गया कि मेले में देशभर से आने वाले स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए लगभग 250 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल भी स्थापित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की वादियों में गूंजेगा साइकिलिंग का रोमांच, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिखाई हरी झंडी

20 नवंबर से शुरू होगा स्टॉल पंजीकरण

मेले में स्टॉल लगाने के इच्छुक स्वयं सहायता समूहों के लिए 20 नवंबर 2026 से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होगा। इच्छुक समूह एमबी इंटर कॉलेज मैदान में पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना पंजीकरण करा सकेंगे। संबंधित समूहों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चमोली में भूकंप, प्रशासन ने स्थिति सामान्य बताई

व्यवस्थाओं को लेकर विभागों को दिए निर्देश

बैठक में स्टॉल आवंटन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने पर जोर दिया गया, ताकि मेले में आने वाले प्रतिभागियों और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  15 दिन में 15 हजार लोगों की स्वगणना का लक्ष्य, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के साथ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण मंच है। इसके माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजनों को व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद है।

बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल, जिला आपूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन सहित रीप एवं एनआरएलएम परियोजना के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।