हल्द्वानी – स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के 19वें दिन नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से वार्ड संख्या 6 में स्रोत पर कचरा पृथक्करण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वार्ड के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच विशेष जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की गईं, जिनमें करीब 100 […]
उत्तराखण्ड
कैंचीधाम में होटल-होम स्टे और प्रसाद विक्रेताओं की जांच, लड्डू-चाय की पत्ती के नमूने लिए
कैंचीधाम – आगामी पर्यटन सीजन और दशहरा-दीपावली के त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कैंचीधाम क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ सघन निरीक्षण अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड, आयुक्त कुमाऊं तथा जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर हरतपा रोड और श्री बाबा नीम करौली मंदिर के बाहर […]
कुमाऊं में नशे का बढ़ता कारोबार, नौ माह में 8.345 किलो स्मैक और 54 किलो चरस जब्त
हल्द्वानी – तराई से लेकर पहाड़ तक नशीले पदार्थों की तस्करी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। कुमाऊं मंडल के मैदानी और पर्वतीय जिलों में नशीली गोलियों और इंजेक्शनों की तस्करी का दायरा लगातार सामने आ रहा है। कुमाऊं पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से सितंबर 2026 तक मंडल के छह जिलों […]
लंबित विवेचनाओं की समीक्षा में एसपी सिटी ने कसी लगाम, समयबद्ध कार्रवाई के आदेश
हल्द्वानी – लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी हरबंस सिंह ने आदेश कक्ष में समीक्षा बैठक की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशों के क्रम में आयोजित बैठक में सर्किल के विभिन्न थानों के विवेचकों एवं अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में कोतवाली हल्द्वानी, काठगोदाम, […]
बेतालघाट के नए थाना भवन की व्यवस्थाएं परखने पहुंचे एसएसपी, दिए जरूरी निर्देश
बेतालघाट – नवनिर्माणाधीन थाना बेतालघाट भवन के हस्तांतरण से पूर्व बुधवार को एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने थाना परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों के साथ ही भवन में सुरक्षा, पुलिसकर्मियों की सुविधाओं और परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना भवन एवं […]
नीम-हकीमों और अवैध दवाखानों पर चलेगा अभियान, डीएम ने गठित की दो टीमें
हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता और पंजीकरण के संचालित हो रहे दवाखानों, नीम-हकीमों और झोलाछाप क्लीनिकों के खिलाफ अब प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे अवैध क्लीनिकों की जांच और कार्रवाई के लिए दो अलग-अलग समितियों का गठन किया […]
त्योहार से पहले बेतालघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, घी का नमूना जांच को भेजा
बेतालघाट – आगामी दशहरा और दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी और गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी के निर्देश और एक शिकायत के आधार पर विभागीय टीम ने बेतालघाट बाजार में एक दर्जन से […]
8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर कैंप, 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर पहुंचेगा निर्वाचन अमला
नैनीताल – मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए जनपद नैनीताल में विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के साथ ही वर्तमान सूची का […]
सड़क चौड़ीकरण के लिए बाउंड्री हटाने को भी तैयार क्षेत्रवासी, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
हल्द्वानी – नगर निगम के वार्ड नंबर 37 मल्ला चौफुला क्षेत्र की सड़कें अतिक्रमण के कारण संकरी होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर क्षेत्रवासियों ने बुधवार को सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों ने पुराने मार्गों की चौड़ाई बहाल करते हुए सड़कों को कम […]
ऑनलाइन जॉब से डिजिटल अरेस्ट तक, विद्यार्थियों को साइबर ठगी के नए हथकंडों से किया जागरूक
हल्द्वानी – पुलिस मुख्यालय स्तर से संचालित साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 एवं साइबर जागरूकता माह के तहत बुधवार को ‘Cyber Saathi – A Joint Awareness Initiative’ अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम सेल नैनीताल की टीम ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराध, डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी […]










