उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

बेतालघाट के नए थाना भवन की व्यवस्थाएं परखने पहुंचे एसएसपी, दिए जरूरी निर्देश

ख़बर शेयर करें -

बेतालघाट – नवनिर्माणाधीन थाना बेतालघाट भवन के हस्तांतरण से पूर्व बुधवार को एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने थाना परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों के साथ ही भवन में सुरक्षा, पुलिसकर्मियों की सुविधाओं और परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना भवन एवं परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक स्थानों पर कुछ अतिरिक्त कैमरे लगाने के निर्देश कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को दिए। साथ ही थाना भवन के प्रत्येक कक्ष में स्पष्ट नेम प्लेट लगाने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने विद्यार्थियों और आमजन को किया जागरूक

बाउंड्री पर होगी कंटीले तारों की फेंसिंग

एसएसपी ने थाना परिसर की सुरक्षा को लेकर बाउंड्री वॉल के चारों ओर कंटीले तारों की फेंसिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ यहां का वातावरण भी स्वच्छ और सुरक्षित रहना चाहिए।

भूमि कटाव की समस्या से बचाव और परिसर को हरा-भरा बनाए रखने के लिए उन्होंने थाना प्रभारी को प्रत्येक आठ फीट की दूरी पर बांस के पौधे लगाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  विजयपुर गांव की सड़क का मामला पहुंचा सांसद अजय भट्ट तक, सचिव वन से की बात

बैरकों में एग्जॉस्ट फैन लगाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस जवानों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए महिला एवं पुरुष बैरकों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। एसएसपी ने बैरकों में हवा के उचित निकास के लिए तत्काल एग्जॉस्ट फैन लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नए थाना भवन में पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। भवन के हस्तांतरण से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।

निर्माण कार्य की सराहना

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने थाना भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य की सराहना करते हुए शेष आवश्यक व्यवस्थाओं को भी समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क चौड़ीकरण के लिए बाउंड्री हटाने को भी तैयार क्षेत्रवासी, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी संचार/ऑफिस रेवाधर मठपाल, सीओ भवाली विनय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी, सहायक अभियंता जयांक पांडे, प्रधान लिपिक हिमांशु पंत, भवन लिपिक दीपा मिराल, पीआरओ हेमा ऐठानी, ठेकेदार रविंद्र सिंह सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।