उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, काठगोदाम और मुखानी के मामलों का खुलासा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – काठगोदाम पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो TVS NTORQ स्कूटियां बरामद की हैं। इनमें एक स्कूटी काठगोदाम क्षेत्र से चोरी हुई थी, जबकि दूसरी स्कूटी मुखानी कोतवाली क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण तथा काठगोदाम प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को यह सफलता मिली।

यह भी पढ़ें 👉  8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर कैंप, 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर पहुंचेगा निर्वाचन अमला

घर के बाहर से गायब हुई थी स्कूटी

पुलिस के अनुसार, मिर्जा कंपाउंड, कलसिया पुल के पास काठगोदाम निवासी वसीम पुत्र अनीस अहमद ने 7 अक्टूबर 2026 को थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर की रात उन्होंने अपनी TVS NTORQ स्कूटी संख्या UK04AJ6814 घर के सामने खड़ी की थी। अगले दिन एक अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे स्कूटी वहां से गायब मिली।

तहरीर के आधार पर थाना काठगोदाम में मुकदमा संख्या 122/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक दिलीप कुमार को सौंपी गई।

दूसरी चोरी की स्कूटी भी बरामद

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से वसीम की चोरी हुई TVS NTORQ स्कूटी के साथ ही काले रंग की एक अन्य TVS NTORQ स्कूटी भी बरामद की, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  दोस्तों के साथ फोटो खींचने गया किशोर नदी में बहा, एसडीआरएफ जुटी तलाश में

पुलिस के मुताबिक, दूसरी स्कूटी मुखानी कोतवाली क्षेत्र में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है। इस मामले में वादी मनीष राठौर की शिकायत पर मुकदमा संख्या 172/2026 दर्ज है। चोरी की संपत्ति बरामद होने के आधार पर काठगोदाम के मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में दो की उम्र 20 वर्ष से कम

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान इस प्रकार है:

  1. करन पाठक (20 वर्ष) पुत्र कैलाश चंद्र पाठक, निवासी आरटीओ रोड, पाल कॉलेज के पास, लालपुर नायक, थाना मुखानी। मूल निवासी गूलरभोज, कैनाल कॉलोनी, जिला ऊधमसिंह नगर।
  2. दीपक शर्मा (19 वर्ष) पुत्र पाती राम शर्मा, निवासी फूलचौड़ इंटर कॉलेज के पास, आरटीओ रोड, थाना मुखानी, नैनीताल।
  3. योगेश कुमार आर्या (21 वर्ष) पुत्र विजय कुमार, निवासी प्रेमपुर लोश्ज्ञानी, जवाला जी गैस गोदाम के पास, थाना मुखानी, नैनीताल।
यह भी पढ़ें 👉  गर्दन के दर्द का इलाज कराने गई मीनाक्षी की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

स्कूटी चोरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, कांस्टेबल हरीश प्रसाद, कांस्टेबल योगेश कुमार और कांस्टेबल मनीष राणा शामिल रहे।