उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

लोक संस्कृति को मिलेगा मुख्यमंत्री धामी का साथ, आज बिंदुखत्ता में करेंगे शिरकत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लालकुआं के बिंदुखत्ता दौरे पर रहेंगे। वह यहां आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग कर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ईवीएम-वीवीपैट पर मतदाताओं की शंकाएं होंगी दूर, प्रदर्शन केंद्र पर मिल रही व्यावहारिक जानकारी

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) स्थित एनआईटी हेलीपैड से रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर लालकुआं के संजय नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मैदान में उतरेगा।

यह भी पढ़ें 👉  झनकइया में चायवाले की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री, आम लोगों से किया सीधा संवाद

इसके बाद मुख्यमंत्री कार से दोपहर 1:45 बजे बिंदुखत्ता के संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचेंगे। यहां आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग कर लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे बिंदुखत्ता से रवाना होकर 2:55 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 3:05 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से बनबसा के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दमखम और हौसले से जीते तीन पदक, एसएसपी नैनीताल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप व्यवस्थाएं की हैं।