उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

दमखम और हौसले से जीते तीन पदक, एसएसपी नैनीताल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट-2026 में नैनीताल फायर सर्विस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में फायर स्टेशन हल्द्वानी की महिला फायरकर्मी दिव्या डांगी ने स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए, जबकि फायरकर्मी त्रिलोक सिंह बिष्ट ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित भुगतान और मान्यता प्रकरणों पर होगा नियमित फॉलोअप, सूचना विभाग ने दिए निर्देश

27 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में फायर स्टेशन हल्द्वानी से एफडब्ल्यू दिव्या डांगी और एफएम त्रिलोक सिंह बिष्ट ने प्रतिभाग किया था।

52 मंजिला स्टेयर रन में दिव्या ने दिखाया दमखम

प्रतियोगिता की 52 मंजिला स्टेयर रन स्पर्धा में दिव्या डांगी ने फुल फायर फाइटिंग गियर पहनकर शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, कैजुअल गियर में आयोजित इसी स्पर्धा में उन्होंने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें 👉  15 दिन में 15 हजार लोगों की स्वगणना का लक्ष्य, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

त्रिलोक सिंह बिष्ट ने ट्रक पुल में जीता कांस्य

वहीं, ग्रुप इवेंट के तहत आयोजित ट्रक पुल प्रतियोगिता में त्रिलोक सिंह बिष्ट ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से नैनीताल जिले के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी को मिलेगी नई पहचान, सड़क, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं को लेकर सीएम की बड़ी घोषणाएं

एसएसपी ने पदक पहनाकर किया सम्मानित

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दोनों को पदक पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण सराहनीय है। साथ ही भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।