उत्तराखण्ड ज़रा हटके भवाली

‘कोई प्लान नहीं था, बाबा ने बुला लिया’— कैंची धाम पहुंची श्रद्धालु ने साझा किया अनुभव

ख़बर शेयर करें -

कैंची धाम – बाबा नीम करौली महाराज के स्थापना दिवस मेले में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु आस्था और भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। इस दौरान महाराष्ट्र से आईं श्रद्धालु ऋषा सालवे ने कैंची धाम में अपने अनुभव साझा करते हुए इसे बाबा की विशेष कृपा बताया।

यह भी पढ़ें 👉  21 जून को योगमय होगा नैनीताल, पांच स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास

ऋषा सालवे ने कहा कि उनका कैंची धाम आने का कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था, लेकिन बाबा की कृपा से वह न केवल धाम पहुंचीं, बल्कि स्थापना दिवस के इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यहां पहुंचकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा नीब करौरी महाराज के जन्मोत्सव की तैयारियां तेज, विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां

उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद पुलिस-प्रशासन और सेवादारों द्वारा उत्कृष्ट प्रबंधन किया गया है। हर प्रमुख स्थान पर सुरक्षा और सहायता के लिए कर्मी तैनात हैं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

ऋषा सालवे ने कहा कि नैनीताल पुलिस, प्रशासन और स्वयंसेवकों के सहयोग से श्रद्धालु सुरक्षित, व्यवस्थित और सहज वातावरण में बाबा के दर्शन कर पा रहे हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और सेवादारों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  18 साल की उम्र में दुनिया को चौंकाने वाले निशानेबाज़ "जसपाल राणा" का हुआ निधन,, खेल जगत में शोक की लहर,,