लालकुआं – छोटी दीपावली यानी नरक चतुर्दशी के पावन अवसर पर नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से समस्त देशवासियों, दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं और जनपद के पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी तथा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने आंचल परिवार की ओर से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि छोटी दीपावली अर्थात नरक चतुर्दशी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मकता अपनाने और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव का यह पावन पर्व हर परिवार के जीवन में नई ऊर्जा, खुशियां और समृद्धि लेकर आए। हर घर खुशियों के दीपों से रोशन हो और समाज में आपसी प्रेम एवं सौहार्द की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।
दुग्ध संघ पदाधिकारियों ने दुग्ध उत्पादकों और उनके परिवारों के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर उन्नति एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि नैनीताल आँचल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सदैव सजग और प्रतिबद्ध है।

