उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, कृषि विभाग के चालक की मौके पर मौत

ख़बर शेयर करें -

भीमताल/ओखलकांडा – ओखलकांडा क्षेत्र में सोमवार दोपहर कृषि विभाग का उपकरण लेकर जा रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहायक कृषि अधिकारी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा पहुंचाया गया, जहां से दो घायलों को गंभीर हालत में हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशामुक्त समाज और सुरक्षित बचपन पर जोर, सेंट थेरेसा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे ओखलकांडा क्षेत्र में हुआ। कृषि विभाग का कैंटर उपकरण लेकर जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक कमल जोशी की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को किसी तरह खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा पहुंचाया गया।

हादसे में सहायक कृषि अधिकारी दीवान सिंह मेहता, रोहित कुमार और पंकज बिष्ट घायल हुए हैं। बताया गया कि सहायक कृषि अधिकारी दीवान सिंह मेहता और पंकज बिष्ट की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा के खिलाफ मजबूत होगा उत्तराखंड, आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण पर सरकार का बड़ा दांव

मंत्री कैड़ा ने दिए उपचार और मुआवजे के निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भी मौके के लिए रवाना हुए। उन्होंने जिला प्रशासन से हादसे में जान गंवाने वाले चालक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉  'आरक्षण हमारा अधिकार' आंदोलन के अगले चरण की तैयारी, रुद्रपुर में बनी बड़ी रणनीति

हादसे के कारणों की स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा घटना की जांच की जा रही है।