उत्तराखण्ड खटीमा ज़रा हटके

खटीमा में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की उत्तराखंड की सराहना

ख़बर शेयर करें -

खटीमा – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देवभूमि में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। यहां देवी-देवताओं का वास है और उत्तराखंड की पहचान राष्ट्रभूमि के रूप में भी है।

डॉ. मोहन यादव बृहस्पतिवार को खटीमा के अशोक फार्म स्थित शहीद हरि किशन शिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पहुंचे। उन्होंने बद्री विशाल का जयकारा लगाकर अपने संबोधन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मौजूदा दौर में देश को नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री की आवश्यकता है। उनके नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर सांसद अजय भट्ट ने जलाए खुशियों के दीप, क्षेत्रवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

भारतीय सेना का मनोबल बढ़ने का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारतीय सेना का मनोबल मजबूत हुआ है। सेना को दुश्मनों की हरकतों का करारा जवाब देने की छूट मिली है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर अपनी ताकत का परिचय दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। इसके साथ ही सनातन संस्कृति की समृद्धि और उसके संरक्षण के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी और आपराधिक घटनाओं पर लगेगी लगाम, त्योहार से पहले नैनीताल पुलिस मुस्तैद

खटीमा के लोगों को महाकाल और सिंहस्थ महाकुंभ का निमंत्रण

डॉ. यादव ने खटीमा के लोगों को मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में महाकाल, चित्रकूट और ओंकारेश्वर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। उत्तराखंड के लोग वहां पहुंचकर देवी-देवताओं के दर्शन करें। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड आने को अपना सौभाग्य बताया और कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ में भी वह शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है, जिसकी तैयारियों में मध्य प्रदेश सरकार जुटी हुई है। उन्होंने खटीमा के लोगों को सिंहस्थ महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून की 14 लाख की लूट में दो और गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी दबोचे

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं रामनंद, राहुल कुमार, नीनू विश्वास, पार्वती देवी, जगीर सिंह पटियाली, जगीर सिंह मल्ली, प्रेरणा कुमार, देव नारायण, रामसजीवन, सुदर्शन, विरजन और विकास कुमार को सम्मानित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, रंजीत रामधारी, नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, कमल जिंदल, नंदन सिंह खड़ायत, सतीश भट्ट, रंदीप पोखरिया, मोहन सिंह चुफाल और गोपाल बोरा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।