उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

मिलावटखोरों पर विभाग की नजर, हल्द्वानी में शिकायत के बाद टनकपुर रोड पर भी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जिले में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने और आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को रामनगर और हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 11 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। वहीं, हल्द्वानी में घी और खुले दूध सहित तीन विधिक खाद्य नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के साथ ही दुकानों और प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित कराना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद स्मारक पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, विकास और आत्मनिर्भरता का दोहराया संकल्प

रामनगर में सात प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रामनगर ने क्षेत्र में सात खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इसके अलावा गर्तिया मंदिर परिसर में आगामी मेले के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में भी प्रतिभाग किया गया।

हल्द्वानी में चार प्रतिष्ठानों की जांच, तीन नमूने लिए

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान घी और खुले दूध सहित तीन विधिक खाद्य नमूने संग्रहित किए गए। इन नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला, ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। इसके अतिरिक्त टनकपुर रोड पर प्राप्त शिकायत के अनुपालन में भी निरीक्षण कर नमूना संग्रहण की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून की 14 लाख की लूट में दो और गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी दबोचे

वहीं, हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कार्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संपादन किया।

दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री ही बेचने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कालातीत (एक्सपायरी) खाद्य सामग्री का विक्रय, भंडारण या प्रदर्शन न किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में जलागम विभाग की समीक्षा, मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

टीम ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं को भी खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और सुरक्षित खाद्य पदार्थों के चयन को लेकर आवश्यक जानकारी दी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य कारोबारियों से नियमों का पालन करने और उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की है।