उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

अब उधमसिंहनगर जिले में पुलिस जवानों को मिलेगा मॉर्डन हाईटेक प्री फैब्रिकेटेड बैरक की आरामदायक सुविधा…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- दिनांक 30/09/2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय द्वारा पुलिस लाइन रुद्रपुर में  किया भव्य मॉर्डन हाईटेक प्री फैब्रिकेटेड बैरिक/ मॉर्डन हाईटेक प्री फैब्रिकेटेड मैस का उद्घाटन। उधमसिंहनगर जिले में सीएसआर से बना 50 लोगो की क्षमता वाला मॉर्डन हाईटेक प्री फैब्रिकेटेड बैरक एसएसपी उधमसिंहनगर महोदय द्वारा  बताया गया कि पुलिस जवान विषम परिस्थितियों में ड्यूटी करते है ,

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट में नहीं छूटी एक भी पात्र किशोरी, HPV टीकाकरण का लक्ष्य 100 प्रतिशत पूरा

 

उनके वेलफेयर का काम करना हमारी प्राथमिकता है। इसी क्रम में पुलिस वेलफेयर के लिए मॉर्डन हाईटेक प्री फैब्रिकेटेड बैरक/ मॉर्डन हाईटेक प्री फैब्रिकेटेड मैस (किचन) का निर्माण कराया गया है, भविष्य में भी जनपद में सीएसआर के माध्यम से ऐसे और भी मॉर्डन बैरक बनाए जायेंगे। जनपद पुलिस के लिए  मॉर्डन हाईटेक प्री फैब्रिकेटेड बैरक/मॉर्डन हाईटेक प्री फैब्रिकेटेड मैस (किचन) सीएसआईआर स्कीम के अंतर्गत बनवाया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल के कार्यकाल के बाद नई जिम्मेदारी, अमित सैनी को पुलिस ने दी विदाई

 

जिसे इंटार्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स प्रा0 लि0 के विशेष सहयोग से बनाया गया है। जिसमें एक समय में 50 लोग एक साथ रह सकते हैं। एसएसपी महोदय द्वारा इंटार्क कंपनी के विशेष सहयोग हेतु कंपनी के अधिकारियों को शॉल व मुमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उक्त उद्घाटन कार्यक्रम में एसपी सिटी रुद्रपुर, एसपी क्राइम/ ट्रैफिक ऊधम सिंह नगर, एसपी काशीपुर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष व इंटार्क के अधिकारी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें 👉  आजादी से अब तक सड़क का इंतजार, नदगल में आखिर शुरू हुआ मोटर मार्ग