उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

एक साल के कार्यकाल के बाद नई जिम्मेदारी, अमित सैनी को पुलिस ने दी विदाई

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – पदोन्नति के बाद अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के पद पर स्थानांतरित हुए अमित कुमार सैनी को नैनीताल पुलिस की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने विदाई समारोह में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी ने अमित कुमार सैनी के कार्य के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में नई जिम्मेदारी के साथ बेहतर कार्य करने की अपेक्षा रहती है और उनके आगामी दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  क्रालोस के नौवें सम्मेलन में गूंजे जनहित के मुद्दे, पीपी आर्या को फिर मिली अध्यक्ष की कमान

कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं

अमित कुमार सैनी ने 3 अक्टूबर 2025 से 18 सितंबर 2026 तक नैनीताल जिले में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी रामनगर तथा सीओ ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग से जुड़े दायित्वों का निर्वहन किया। विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ कार्य के अनुभव साझा किए तथा आगामी तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  खगोलप्रेमियों के लिए खास रात, चंद्रमा के करीब नजर आएंगे मिथुन राशि के दो चमकीले तारे

वरिष्ठ अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

विदाई समारोह में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा समेत नैनीताल और हल्द्वानी के विभिन्न थानों एवं शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ हल्द्वानी, जौहार महोत्सव में उमड़े लोग

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी सहित पुलिस कार्यालय और विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।