उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

छात्रों को समझाया अपराध से बचाव का पाठ, पुलिस ने बताए हेल्पलाइन और सुरक्षा उपाय

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन में पुलिस की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज हरिपुर जमन सिंह में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर ने छात्र-छात्राओं को महिला उत्पीड़न, मानव तस्करी, बाल अपराध और साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अपराधों से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बताई गईं। पुलिस टीम ने सोशल मीडिया और इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल करने की सलाह देते हुए अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क करते समय विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री धामी बोले- उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे

आपात स्थिति में डायल-112 पर दें सूचना

पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति या अपराध की जानकारी तत्काल डायल-112 के माध्यम से पुलिस तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि समय पर सूचना मिलने से पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सकती है और अपराध की रोकथाम में मदद मिलती है।

महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, ऑनलाइन धोखाधड़ी या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें और इसकी सूचना अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी से अब तक सड़क का इंतजार, नदगल में आखिर शुरू हुआ मोटर मार्ग

डिजिटल सुरक्षा को लेकर भी किया जागरूक

पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर निजी जानकारी, फोटो और पासवर्ड साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा अनजान व्यक्तियों के साथ ऑनलाइन बातचीत में सावधानी बरतने की जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रामगंगा-कोसी किनारे 1257 से ज्यादा संरचनाएं चिन्हित, अब जमीन पर होगी जांच

अभियान में महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, हेड कांस्टेबल प्रकाश भंडारी (साइबर टीम) और कांस्टेबल गोविन्द मेहरा शामिल रहे।