उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

6 से 8 नवंबर तक कैंची धाम रूट पर डायवर्जन, भारी वाहन और टैक्सियों की नो एंट्री

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – धनतेरस और वीकेंड के दौरान कैंची धाम, भवाली एवं भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 6 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। इस दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ ही बसों और चौपहिया वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा। कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था भी की गई है।

भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

निर्धारित प्लान के अनुसार, सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  छई गांव के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना, प्रशासन और SDRF अलर्ट

बसों और चौपहिया वाहनों के लिए निर्धारित डायवर्जन

सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक बसों और चौपहिया वाहनों के लिए निम्नलिखित रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा—

  • अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन: लमगड़ा से धनाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
  • हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन: खुटानी बैंड, भीमताल, धारी और धनाचूली बैंड होते हुए जाएंगे।
  • काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन: खुटानी बैंड से डायवर्ट होकर मुक्तेश्वर और रामगढ़ मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

कैंची धाम जाने वालों के लिए पार्किंग और शटल सेवा

कैंची धाम पहुंचने वाले निजी वाहनों के लिए अलग-अलग मार्गों के अनुसार पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

  • भीमताल की ओर से आने वाले निजी वाहन: विकास भवन पार्किंग, भीमताल में वाहन पार्क करेंगे। यहां से स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंच सकेंगे।
  • ज्योलिकोट-गेठिया-नैनीताल मार्ग से आने वाले निजी वाहन: भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे। यहां से कैंची धाम मंदिर तक पहुंचने के लिए स्थानीय शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मदर डेयरी के दूध की गुणवत्ता पर सवाल, केंद्रीय लैब की रिपोर्ट में खुलासा

खैरना-गरमपानी और बेतालघाट जाने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग

भीमताल, नैनीताल और ज्योलिकोट की ओर से आने वाले स्थानीय वाहन, जिन्हें खैरना, गरमपानी या बेतालघाट जाना है, वे दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

भीमताल से अल्मोड़ा-रानीखेत जाने वाले वाहनों का रूट

भीमताल से अल्मोड़ा, रानीखेत और कैंची धाम की ओर जाने वाले वाहन नैनी बैंड प्रथम से सैनेटोरियम बाईपास मोटर मार्ग होते हुए शिप्रा पुल भवाली से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मिट्टी के दीयों में चमकी उत्तराखंड की लोककला, महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

टैक्सी और दोपहिया वाहनों पर भी रहेगी रोक

वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी, दोपहिया वाहनों और पीली नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस ने की सहयोग की अपील

नैनीताल पुलिस ने आमजन और पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन, पार्किंग और शटल व्यवस्था का पालन करें। यातायात नियमों का पालन करने से अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सकेगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से सहयोग कर अपनी यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाने की अपील की है।