उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

जिला जेल में बदलेगी बंदियों की जिंदगी, फास्ट फूड प्रशिक्षण से मिलेंगे रोजगार के मौके

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जिला मुख्यालय स्थित जिला कारागार नैनीताल में बंदियों के कौशल विकास और पुनर्वास के उद्देश्य से छह दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तथा बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा अग्निकांड, अमेज़न वेयरहाउस में आग से दो कर्मचारियों ने गंवाई जान

कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज (सीडी) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारुल थपलियाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण को गंभीरता से सीखें, ताकि भविष्य में वे स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा भीमताल, 3000 बोगनवेलिया पौधों का होगा रोपण

कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से बंदियों को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें पुनर्वास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वे रिहाई के बाद रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें और बेहतर जीवन की ओर अग्रसर हो सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बंदियों को फास्ट फूड निर्माण से संबंधित विभिन्न तकनीकों और व्यावसायिक पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला नेतृत्व और संगठन विस्तार पर कांग्रेस का फोकस, प्रियंका से मिलीं ज्योति रौतेला