उत्तराखण्ड सितारगंज सियासत

सितारगंज में बिजली संकट गहराया, पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज – तराई क्षेत्र में अप्रैल माह में ही पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर पूर्व विधायक नारायण पाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में एसएसपी नैनीताल से मिले पत्रकार, सोशल मीडिया दुरुपयोग और छवि धूमिल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग

पूर्व विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अघोषित कटौती के कारण आम जनता और व्यापारी वर्ग को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में बिजली की अनियमित आपूर्ति से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, अल्फा हॉस्पिटल में मिली अनियमितताएं

नारायण पाल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो विद्युत विभाग के खिलाफ तालाबंदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग को तुरंत व्यवस्था दुरुस्त कर आम लोगों को राहत देनी चाहिए।

पूर्व विधायक के इस बयान के बाद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में धोखाधड़ी का मामला गरमाया, मंत्री ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश….