उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी संभाग में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर बरसी सख्ती

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग ने हल्द्वानी संभाग में तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। 4 से 6 अगस्त 2026 तक चले अभियान के दौरान 967 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 113 वाहनों को विभिन्न अनियमितताओं के चलते सीज कर दिया गया।

परिवहन विभाग की टीमों ने हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर और टनकपुर उपसंभागों में विशेष अभियान चलाते हुए ब्लैक फिल्म, मॉडिफाइड (अनाधिकृत) हाई-इंटेंसिटी लाइट, हूटर, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  रेल मंत्रालय की मंजूरी, अब बनबसा स्टेशन पर भी रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस

अभियान के दौरान 111 वाहनों पर ब्लैक फिल्म, 163 वाहनों पर अनाधिकृत लाइट, 20 वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन (अल्टरेशन) तथा 4 वाहनों में हूटर के दुरुपयोग पर कार्रवाई की गई।

इसके अलावा फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत न करने पर 65, परमिट उल्लंघन में 40, बीमा न होने पर 88, प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने पर 69, ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी मामलों में 132, सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर 47, बिना हेलमेट 286, यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग के 28 तथा मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग के 49 मामलों में चालान किए गए। अन्य विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में 512 वाहनों पर भी प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कथित छेड़छाड़ पर भड़का गांव, दो मनचलों की पिटाई के बाद मुंह किया काला

परिवहन विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना तथा अनाधिकृत रूप से संशोधित वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  15 बड़े फैसलों पर कैबिनेट की मुहर, उत्तराखंड में विकास को मिली नई रफ्तार

यह अभियान हल्द्वानी में परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार, जगदीश चंद्र एवं गोविंद, रामनगर में एआरटीओ (प्रवर्तन) पंकज श्रीवास्तव, काशीपुर में एआरटीओ (प्रवर्तन) संदीप वर्मा एवं परिवहन कर अधिकारियों नंदन आर्य, सचिन कुमार और अनिल कुमार, रुद्रपुर में परिवहन कर अधिकारी मुकुल अग्रवाल, सुनेजा, तारकेंद्र वैष्णव एवं आशुतोष डिमरी तथा टनकपुर में एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज बागोरिया एवं परिवहन कर अधिकारी प्रमोद चौधरी के नेतृत्व में संचालित किया गया।