उत्तराखण्ड चमोली ज़रा हटके

250 मीटर गहरी खाई में गिरा 24 वर्षीय अनुज, एसडीआरएफ ने जान जोखिम में डालकर बचाया

ख़बर शेयर करें -

बणसोली – दिवाली की रात मोबाइल पर काम करते समय 24 वर्षीय युवक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली की रात रेस्टोरेंट में भड़की आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाली स्थिति

जानकारी के अनुसार, विकासखंड के बणसोली गांव निवासी 24 वर्षीय अनुज नेगी दिवाली की रात मोबाइल पर कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन खाई में भारी चट्टानें और दुर्गम रास्ता होने के कारण उनके लिए नीचे उतरकर युवक तक पहुंचना मुश्किल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  डर्बी जंगल से पकड़े गए नकबजन, लालकुआं पुलिस ने बरामद किए 2.69 लाख के जेवर

पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम के जवानों ने जोखिम उठाते हुए खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अनुज नेगी को खाई से बाहर निकाला गया। मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्थानीय पकवानों का स्वाद लेने पहुंचे सांसद अजय भट्ट, टिफिन की चिंता ने खींचा लोगों का ध्यान

बताया जा रहा है कि हादसे के समय अनुज मोबाइल पर कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में जा गिरे।