उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

निर्वाचन पारदर्शिता को लेकर प्रशासन सतर्क, ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का बुधवार को त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज कर्मचारी परिषद चुनाव में नई टीम का गठन, तीनों प्रमुख पदाधिकारी निर्विरोध

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में लगे डबल लॉक सिस्टम, सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति की जांच की। उन्होंने मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने और चौकसी बनाए रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सीसीटीवी और सर्विलांस से खुला सुराग, गोरापड़ाव डकैती का एक और आरोपी गिरफ्तार

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सील और लॉकिंग व्यवस्था की जांच राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जाती है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में रोडवेज कर्मचारियों ने भरी हुंकार, सांकेतिक धरने में जुटे कर्मचारी

निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी, भाजपा की ओर से गजेंद्र सिंह तथा कांग्रेस की ओर से ललित बिष्ट मौजूद रहे।