उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्दुचौड़

जमीनी कार्यकर्ता के घर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह

ख़बर शेयर करें -

हल्दूचौड़/लालकुआं – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान हल्दूचौड़ पहुंचकर संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी आत्मीयता का संदेश दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनुसूचित वर्ग से आने वाले बूथ अध्यक्ष राकेश आर्या के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राकेश आर्या के परिवार से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनकी बुजुर्ग माताजी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को अचानक अपने बीच पाकर परिवार के सदस्य भावुक और अभिभूत नजर आए। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  यातायात नियमों के प्रति जागरूक हुए एनसीसी कैडेट्स, पुलिस ने बताए सुरक्षा के तरीके

बूथ कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत

भाजपा मंडल से जुड़े विजय उर्फ रोहित दुम्का ने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक मजबूती बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण पर टिकी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचना यह संदेश देता है कि भाजपा में जमीनी कार्यकर्ता को संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा केवल औपचारिक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि इससे कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व के बीच आत्मीय संबंधों का संदेश गया है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनका सम्मान करना संगठन में कार्यकर्ताओं के महत्व को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ की दहशत के बीच वन विभाग का ऑपरेशन सफल, रात में पकड़ा गया बाघ

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए प्रेरणादायी पहल बताते हुए कहा कि इससे बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं को लेकर गंभीर सांसद अजय भट्ट, अधिकारियों से कहा—तत्काल करें समाधान