हल्द्वानी – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में करियर, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास, तकनीक, खेल और उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। युवाओं ने भी सरकार की योजनाओं […]
Blog
भारत रत्न पंत के आदर्शों को किया याद, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
नैनीताल, 10 सितंबर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। मुख्य कार्यक्रम मल्लीताल, नैनीताल में आयोजित हुआ। इस दौरान पंडित पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित […]
भारत रत्न पंत को नमन, मुख्यमंत्री धामी ने पंत पार्क के लिए की 10 लाख की घोषणा
हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित पंत पार्क पहुंचकर भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंडित पंत के योगदान को याद करते हुए उन्हें उत्तराखंड की धरती का गौरव और देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत […]
वीर सपूतों के बलिदान को याद कर भावुक हुए सीएम धामी, अर्पित की पुष्पांजलि
हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी भ्रमण के दूसरे दिन गुरुवार को शहर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया। मुख्यमंत्री ने […]
जमीनी कार्यकर्ता के घर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह
हल्दूचौड़/लालकुआं – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान हल्दूचौड़ पहुंचकर संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी आत्मीयता का संदेश दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनुसूचित वर्ग से आने वाले बूथ अध्यक्ष राकेश आर्या के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]
निर्वाचन पारदर्शिता को लेकर प्रशासन सतर्क, ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण
रुद्रपुर – भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का बुधवार को त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस की […]
ज्योलिकोट में बीमारी से बचाव को स्वास्थ्य टीमें मुस्तैद, विशेषज्ञ डॉक्टर भी देंगे सेवाएं
नैनीताल, 9 सितंबर। ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच का अभियान तेज कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर स्वास्थ्य टीमें लगातार प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ […]
मां महालक्ष्मी के चरणों में सीएम धामी, प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की कामना
हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर प्रदेश और देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण की भावना […]
उफनती नदी बनी रास्ते की बाधा, राफ्टिंग से चुकम पहुंची पशुपालन विभाग की टीम
रामनगर – बरसात के मौसम में पशुओं में फैलने वाली संक्रामक एवं किटजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर पशुपालन विभाग ने दूरस्थ क्षेत्रों में भी अभियान तेज कर दिया है। मुख्य पशु चिकित्सालय नैनीताल के दिशा-निर्देशों के तहत राजकीय पशु चिकित्सालय रामनगर की टीम ने दुर्गम ग्राम चुकम में पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण शिविर आयोजित […]
काठगोदाम में रोडवेज कर्मचारियों ने भरी हुंकार, सांकेतिक धरने में जुटे कर्मचारी
काठगोदाम – रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की केंद्रीय प्रबंध समिति के आह्वान पर मंगलवार को काठगोदाम स्थित मंडलीय प्रबंधक संचालन कार्यालय में कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। कुमाऊं क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री के निर्देश पर आयोजित धरने में परिषद के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम […]










