उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में मौसम ने बदली करवट, झमाझम बारिश से मिली उमस से राहत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – शहर में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के बाद देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई तेज बारिश से शहर की सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसए मैदान में उत्तराखंड स्थापना दिवस की धूम, हिमालयन फूड फेस्टिवल में दिखी पहाड़ की खुशबू

करीब आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते नैनीताल रोड, बरेली रोड और कालाढूंगी रोड पर यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। बारिश के बीच सड़क पर निकले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, नैनीताल पुलिस ने चलाया वारंटियों के खिलाफ अभियान

स्कूल से लौट रहे बच्चों और बाजार आए लोगों को अचानक हुई बारिश के कारण परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, बारिश के चलते कई इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

हालांकि, तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया और उमस से लोगों को राहत मिली। लंबे समय से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों ने बारिश के बाद बदले मौसम का आनंद भी लिया।