उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नंदा देवी महोत्सव में पुलिस का जागरूकता स्टॉल, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – नंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस ने विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। मेला परिसर में स्टॉल लगाकर लोगों को साइबर अपराध से बचाव, महिला एवं बालिका सुरक्षा, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और डायल-112 आपातकालीन सेवा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टॉल के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने के उपाय बताए। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित पुलिस सेवाओं और हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए डायल-112 के उपयोग के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट में नहीं छूटी एक भी पात्र किशोरी, HPV टीकाकरण का लक्ष्य 100 प्रतिशत पूरा

पुलिस टीम ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने तथा अनजान लिंक, संदिग्ध कॉल और संदेशों पर सावधानी बरतने की जानकारी दी। इसके साथ ही जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सुरक्षा और पुलिस सेवाओं से जुड़ी जानकारी पहुंचाई जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के साथ जनजागरूकता को भी प्राथमिकता दी जा रही है। उद्देश्य है कि श्रद्धालु किसी भी आपात स्थिति में उपलब्ध पुलिस सेवाओं का सही समय पर उपयोग कर सकें और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक रहें।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ में बिछड़ी 10 वर्षीय बच्ची, पुलिस की अनाउंसमेंट से नाना-नानी तक पहुंची

कार्यक्रम में निरीक्षक पुलिस दूरसंचार राजकुमार बिष्ट, प्रभारी साइबर सेल नीशू गौतम, प्रभारी डायल-112 रमेश चंद्र पाठक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के कांस्टेबल गोविंद सिंह मेहरा सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  बाल अधिकारों की पाठशाला में सेवा का संदेश, बच्चों को मिली जरूरी सामग्री