उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

ऑपरेशन प्रहार में नशे के खिलाफ कार्रवाई, गौला पार्किंग के पास 35 इंजेक्शन बरामद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में 10 नवंबर 2026 को पुलिस टीम शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  घर में घुसकर 56 वर्षीय महिला की हत्या? फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

गौला पार्किंग के पास चेकिंग में पकड़ा गया आरोपी

चेकिंग के दौरान गौला पार्किंग कट स्थित यात्री शेड के पास से पुलिस ने अनीस उर्फ वेदा पुत्र रफीक, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, इंद्रानगर, थाना बनभूलपुरा, उम्र 26 वर्ष को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 35 इंजेक्शन बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर सांसद अजय भट्ट ने जलाए खुशियों के दीप, क्षेत्रवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

दो प्रकार के 35 इंजेक्शन बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद इंजेक्शनों का विवरण इस प्रकार दिया है—

  • 10 इंजेक्शन BUPRENORPHINE HYDROCHLORIDE INJECTION IP B-GESIC (2 ML AMPOULE)।
  • 25 इंजेक्शन AVIL (PHENIRAMINE MALEATE INJECTION IP 10 ML)।
यह भी पढ़ें 👉  6 से 8 नवंबर तक कैंची धाम रूट पर डायवर्जन, भारी वाहन और टैक्सियों की नो एंट्री

बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 191/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

  • उपनिरीक्षक बबीता मेहरा
  • कांस्टेबल दिलशाद अहमद
  • कांस्टेबल सुनील कुमार