उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

गौला नदी में 42 वर्षीय युवक का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम….

लालकुआं – गौला नदी गेट के पास उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो मृतक की पहचान सूरज सिंह (42) पुत्र हीरा सिंह निवासी नारायणपुरम, हल्दूचौड़ के रूप में हुई। मृतक टेम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में चलती कार में लगी आग, डॉक्टर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा….

हल्द्वानी – हल्द्वानी में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नीलकंठ हॉस्पिटल के मालिक डॉ. गौरव सिंघल की चलती हुई हुंडई क्रेटा कार गांधी स्कूल के पास अचानक आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि डॉक्टर की सतर्कता और फायर ब्रिगेड की तत्परता से कोई जानी नुकसान नहीं […]

Uncategorized

क़ादरी नगर चांदपुर में नि:शुल्क मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ….

चांदपुर – ख़ानकाहे राहे सुलूक (जेरे इंतज़ाम कंज़ुल ईमान फी सक़ाफ़तिल क़ुरान एजुकेशनल सोसायटी एवं क़र्ज़े हसनाह फ़ाउंडेशन) की ओर से जश्ने ईद मिलादुन्नबी (स.अ.व.) यानी विश्व शांति दिवस के मौके पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह कैंप 4 सितंबर 2025, गुरुवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी जल्द जारी, महिला नेतृत्व को मिलेगा अहम स्थान….

देहरादून – भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची तैयार हो चुकी है और इसके जारी होने का नेताओं को बेसब्री से इंतजार है। खास बात यह है कि इस बार पहली बार संगठन में किसी महिला को बड़े पद पर जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक नई कार्यकारिणी में 31 […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

उत्तराखंड में भूकंप से बढ़ा भूस्खलन का खतरा, IIT रुड़की की रिपोर्ट में रुद्रप्रयाग सबसे संवेदनशील….

देहरादून – आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों में भूकंप के कारण भूस्खलन का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ताज़ा शोध रिपोर्ट में रुद्रप्रयाग को सबसे ज्यादा संवेदनशील बताया गया है। विशेषज्ञों ने पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी को भी उच्च जोखिम वाले जिलों की सूची में शामिल […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर: तीन दिवसीय जिला प्रक्रिया लैब सम्पन्न, प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र….

रुद्रपुर – प्रसार प्रशिक्षण केंद्र रुद्रपुर में आयोजित तीन दिवसीय जिला प्रक्रिया लैब का समापन तराई केंद्रीय वन प्रभागीय अधिकारी यू.सी. तिवारी ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण सहभागिता सिद्धांत का मुख्य उद्देश्य यही है कि योजनाएँ ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप उन्हीं के द्वारा बनाई जाएं। […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर में शिक्षक सम्मान समारोह, 72 शिक्षकों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित….

रुद्रपुर – भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (शिक्षक दिवस) के उपलक्ष्य में सोमवार को विकास भवन सभागार में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 72 शिक्षकों को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के […]

उत्तराखण्ड काशीपुर सियासत

महापौर दीपक बाली ने काशीपुर के फ्लाईओवर और नालों की मरम्मत के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय को लिखा पत्र….

काशीपुर – महापौर दीपक बाली ने काशीपुर के फ्लाईओवर के दोनों ओर टूट चुकी सर्विस रोड और नालों की मरम्मत हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी कार्यालय को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग काशीपुर को भी मानपुर रोड से गैबिया नहर तक नाले निर्माण के लिए अनुरोध […]

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

एसएसपी की सख्ती: मुखानी एएसआई और धारी चौकी इंचार्ज निलंबित….

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुलिस महकमे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की है। विवेचना में ढिलाई बरतने के आरोप में धारी चौकी इंचार्ज हरजीत सिंह राणा और मुखानी थाने के एडिशनल एसआई सत्यपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, रामनगर कोतवाली के एसएसआई यूनूस और छोई-क्यारी […]

Uncategorized

नैनीताल में कांग्रेस की संगठन मजबूती की कवायद, हरियाणा–MP के पूर्व मंत्री सक्रिय….

नैनीताल – विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को जिलों में सक्रिय किया है। इसी क्रम में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव छह सितंबर तक नैनीताल […]