उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रप्रयाग

गौरीकुंड से आगे यात्री खाई में गिरा, आपदा टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं

ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार सुबह एक यात्री के खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। हादसा गौरीकुंड से आगे छौड़ी गधेरे के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और आपदा राहत दल को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, तीन कारोबारियों के खिलाफ वाद की स्वीकृति

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना की सूचना सुबह करीब 10:06 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ सोनप्रयाग, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड के साथ डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र टीम गौरीकुंड को भी अलर्ट करते हुए घटनास्थल के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं को लेकर गंभीर सांसद अजय भट्ट, अधिकारियों से कहा—तत्काल करें समाधान

राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचकर खाई में गिरे यात्री की तलाश में जुट गए हैं। टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल यात्री की पहचान, स्थिति और वह कितनी गहराई में गिरा है, इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रशासन और राहत-बचाव दल की ओर से लगातार अभियान जारी है। यात्री के संबंध में जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का फोकस, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश