Uncategorized

नैनीताल में कांग्रेस की संगठन मजबूती की कवायद, हरियाणा–MP के पूर्व मंत्री सक्रिय….

ख़बर शेयर करें -

नैनीतालविधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को जिलों में सक्रिय किया है।

यह भी पढ़ें 👉  100 वर्षों की परंपरा बरकरार, नैनीताल फ्लैट्स मैदान में ईद की नमाज होगी आयोजित

इसी क्रम में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव छह सितंबर तक नैनीताल जनपद में रहकर संगठन की धार तेज करेंगे। वहीं, सात से 13 सितंबर तक मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सुखदेव पान्से यहां रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार”लंबे समय से फरार चल रहा एनडीपीएस एक्ट का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बुधवार शाम नैनीताल पहुंचने पर अजय सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अभियान के दौरान वे ब्लॉक स्तर से लेकर जिला कमेटियों तक बैठकों में भाग लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर देंगे।

कांग्रेस का मानना है कि मजबूत संगठन ही आगामी चुनाव में पार्टी की जीत की कुंजी बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार”लंबे समय से फरार चल रहा एनडीपीएस एक्ट का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में