उत्तराखण्ड काशीपुर

उत्तराखंड के राइस मिलर्स की 7 प्रमुख मांगें, खाद्य मंत्री से जल्द समाधान की अपील…

मंडी शुल्क से लेकर लंबित भुगतान और CMR चावल की उतराई तक की समस्याओं को लेकर राइस मिलर्स एसोसिएशन ने उठाई आवाज बाजपुर। उत्तराखंड प्रदेश राइस मिल्स एसोसिएशन ने प्रदेश के राइस मिलर्स की विभिन्न लंबित समस्याओं और प्रमुख मांगों के समाधान को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री को पत्र […]

उत्तराखण्ड काशीपुर क्राइम

शटर तोड़कर शराब की दुकान में घुसे चोर, 90 हजार नकदी और शराब ले उड़े

दोराहा – काशीपुर हाईवे स्थित दोराहा में चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 90 हजार रुपये की नकदी और शराब की बोतलें लेकर फरार हो गए। घटना का पता सुबह दुकान खोलने के दौरान चला। दुकान संचालक ने शटर […]

उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

वेतन का इंतजार खत्म हुआ तो नई मुसीबत सामने आई, चेक पर 2029 की तारीख

काशीपुर – तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे परिवहन निगम के दो कर्मचारियों को आखिरकार जब वेतन का चेक मिला तो उनकी परेशानी कम होने के बजाय और बढ़ गई। चेक हाथ में आते ही कर्मचारी तारीख देखकर हैरान रह गए। चेक पर 29 अगस्त 2029 की तारीख अंकित थी, जबकि वर्तमान में […]

उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

शराब माफिया पर आबकारी विभाग की नजर, कलियावाला-खाईखेड़ा में दबिश

काशीपुर – अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने काशीपुर क्षेत्र में दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति के घर से 30 लीटर कच्ची शराब मिली, जबकि खाईखेड़ा क्षेत्र के […]

उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

दवा कारोबार में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, काशीपुर में तीन प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की कार्रवाई

काशीपुर – जनपद ऊधमसिंह नगर में मनःप्रभावी औषधि ट्रामाडोल की बिक्री एवं भंडारण में नियमों के पालन का सत्यापन करने के लिए प्रशासन और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने काशीपुर में विभिन्न थोक मेडिकल प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश और उप औषधि नियंत्रक के निर्देशन में की गई कार्रवाई […]

उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

तेज रफ्तार ने बुझाई एक और जिंदगी, काशीपुर के प्रतापपुर में बाइक सवार की हादसे में मौत

काशीपुर – प्रतापपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह […]

उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

रामनगर रोड पर खड़ी कार में मिला युवक का शव, टेंट व्यवसायी संजीव की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

काशीपुर – रामनगर रोड पर राजपुर-प्रतापपुर के पास सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़ी कार में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम बाजावाला निवासी संजीव (26) के रूप में हुई है। संजीव टेंट व्यवसाय से जुड़ा था। परिजनों ने उसके माथे और गर्दन पर […]

उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

एससी-एसटी छात्रों के लिए खुलेगा छात्रावास का रास्ता, शासन ने मंजूर किए 9.5 करोड़

काशीपुर – राजकीय पॉलीटेक्निक काशीपुर में अध्ययनरत अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए अब अलग छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। शासन ने छात्रावास निर्माण के लिए 9.5 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। 95 बेड की क्षमता वाले इस छात्रावास का निर्माण पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, ऊधमसिंह नगर की ओर […]

उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

बाजपुर रोड पर भीषण हादसा: स्कूल जा रहे तीन छात्रों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक ने तोड़ा दम

काशीपुर – बाजपुर रोड पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार सब्जी से भरी पिकअप ने बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची […]

उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

किराये के मकान में मिला विवाहिता का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

काशीपुर – कुंडा थाना क्षेत्र के हरियावाला गांव में एक किराये के मकान में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग […]