उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

उत्तराखंड में भूकंप से बढ़ा भूस्खलन का खतरा, IIT रुड़की की रिपोर्ट में रुद्रप्रयाग सबसे संवेदनशील….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों में भूकंप के कारण भूस्खलन का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ताज़ा शोध रिपोर्ट में रुद्रप्रयाग को सबसे ज्यादा संवेदनशील बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जसपुर में जनकल्याण शिविर बना समाधान का मंच, विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

विशेषज्ञों ने पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी को भी उच्च जोखिम वाले जिलों की सूची में शामिल किया है। यह अध्ययन पहली बार जिलावार आधार पर किया गया है। आपदा प्रबंधन और मानवीय सहायता उत्कृष्टता केंद्र, आईआईटी रुड़की द्वारा तैयार की गई यह रिपोर्ट 2 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ ने अपने वीर सपूत को दी अंतिम सलामी, चित्राशिला घाट पर उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप की स्थिति में इन जिलों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन की संभावना है, जो जन-जीवन और बुनियादी ढांचे के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।