उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

पंत कॉलोनी में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई अंग्रेजी शराब,स्कूटी सवार गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब के 96 पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में होटल-होम स्टे और प्रसाद विक्रेताओं की जांच, लड्डू-चाय की पत्ती के नमूने लिए

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में हीरानगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत कुमार राठौड़ की टीम ने 13 अक्टूबर 2026 को पंत कॉलोनी में आरा मशीन के सामने चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार को रोका।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा की प्रेसवार्ता, राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस से स्पष्टीकरण की मांग

तलाशी लेने पर स्कूटी से इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 96 पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04AN9578 को कब्जे में ले लिया।

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरबंश कुमार पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद, निवासी गांधीनगर, अजय राजौर की गल्ले की दुकान के पास, वार्ड नंबर 27, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  GRD मेडिकल स्टोर पर नगर निगम की कार्रवाई, बायो मेडिकल वेस्ट के बाद एक्सपायरी जूस भी मिला

पुलिस ने इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा संख्या 348/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में अभियोग पंजीकृत किया है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में हीरानगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत कुमार राठौड़, कांस्टेबल ललित नाथ और कांस्टेबल अरविंद राणा शामिल रहे।