उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

गरीब,मज़दूर परिवार के लोगों को अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ने का काम कर रही धामी सरकार- हरीश दुबे……

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं–उत्तराखंड में धामी सरकार द्वारा की जा रही अतिक्रमण पर कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है कांग्रेस इसे सरकार की तानाशाही बता रही है तो वही अतिक्रमण के मामले में धामी सरकार सख्त कार्रवाई की बात कर रही है इधर सूबे में धामी सरकार द्वारा अतिक्रमण पर की जा कार्रवाई को लेकर सितारगंज नगर पालिका के अध्यक्ष हरीश दुबे ने धामी सरकार को घेरा उन्होंने प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार गरीबों को उजाड़ने का काम कर रही है

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सड़क मरम्मत अभियान तेज, गुणवत्ता पर रहेगी प्रशासन की नजर

जो निंदनीय है। आपको बता दे कि अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में सितारगंज नगरपालिका के अध्यक्ष हरीश दुबे ने प्रदेश कि धामी सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार 40 से 50 से बर्षो से  निवास कर रहे गरीब,मजदूर परिवार के लोगों को अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ने का काम कर रही है जो कि न्याय संगत है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों ने मेहनत मजदूरी कर अपना पेट काटकर बच्चों के रहने के लिए छत का इंतजाम किया लेकिन आज सरकार द्वारा उन्हीं लोगों को उजाड़ने का काम किया जा रहा है जो निंदनीय है

यह भी पढ़ें 👉  नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर, बनभूलपुरा में एक युवक पर कार्रवाई

 उन्होंने कहा कि जिनके वोट लेकर प्रदेश सरकार सत्ता पर काबिज हुई और आज उन्हीं लोगों को घर से बेघर किया जा रहा है उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार राम मंदिर के नाम पर वोट मांग रही है तो वहीं प्रदेश में रा्म और शिव के मंदिरों को तोड़ा जा रहा है जो अपने आप में सोचनीय विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार समय रहते नहीं चेती तो आने वाला समय सरकार के लिए बुरा साबित होगा उन्होंने कहा 2024 में सरकार सत्ता से बाहर निकल जाएगी।