उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में SSB जवानों को इमरजेंसी ट्रेनिंग, चंदन हॉस्पिटल की पहल….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – चंदन हॉस्पिटल द्वारा सीमाओं पर तैनात SSB जवानों के लिए दो दिवसीय “BLS एवं इमरजेंसी ट्रेनिंग प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सहायता देने के लिए तैयार करना था।

प्रशिक्षण के दौरान जवानों को बेसिक लाइफ सपोर्ट (CPR), ट्रॉमा मैनेजमेंट, एयरवे मैनेजमेंट, एम्बुलेंस संचालन और इन्फेक्शन कंट्रोल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल, CPR प्रैक्टिस और रियल-लाइफ सीनारियो के जरिए जवानों को वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पशुओं की सेहत को लेकर जागरूकता अभियान, रामनगर में लगा टीकाकरण शिविर

इस कार्यक्रम में डॉ. मुनीब रहमान ने इमरजेंसी और एम्बुलेंस सेवाओं पर मार्गदर्शन दिया, जबकि डॉ. रवि कुमार ने एयरवे मैनेजमेंट और क्रिटिकल केयर पर जानकारी दी। डॉ. विकास ने ट्रॉमा मैनेजमेंट और सुश्री जया जॉन (ICN) ने इन्फेक्शन कंट्रोल पर प्रशिक्षण दिया।

अस्पताल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद ने कहा कि जवान देश की सुरक्षा की रीढ़ हैं और उन्हें आवश्यक मेडिकल स्किल्स से लैस करना समय की जरूरत है। वहीं मेडिकल डायरेक्टर डॉ. नितिश ने बताया कि इमरजेंसी में हर सेकंड महत्वपूर्ण होता है और यह ट्रेनिंग जवानों को सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम बनाती है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में पंजाबी महासभा की बैठक, समाज को संगठित करने पर जोर

प्रशिक्षण में शामिल SSB जवानों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी और जीवनरक्षक बताया। जवानों ने कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब किसी भी आपात स्थिति में अपने साथियों की मदद करने के लिए अधिक सक्षम महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, कांडेकन्याल में पांच परिवारों के आशियाने खतरे में

यह पहल न केवल जवानों की सुरक्षा को मजबूत करती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि देश की रक्षा करने वालों के लिए हर स्तर पर तैयारी जरूरी है।