उत्तराखण्ड ज़रा हटके

भीमताल में मंत्री राम सिंह कैड़ा का दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं….

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

अपने दौरे के दौरान मंत्री ने शीतला, हरतोला, नथुवाखान, चाफी, अलचोना और ताड़ा सहित कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। मंत्री ने तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं को लेकर गंभीर सांसद अजय भट्ट, अधिकारियों से कहा—तत्काल करें समाधान

मंत्री कैड़ा ने चाफी-अलचोना-ताड़ा मोटर मार्ग की खराब स्थिति पर भी संज्ञान लेते हुए बताया कि इस सड़क के डामरीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। जल्द ही इसके लिए धनराशि स्वीकृत कर कार्य शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और हर समस्या का समाधान करना है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, तीन कारोबारियों के खिलाफ वाद की स्वीकृति

मंत्री ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे और जनता की समस्याओं के समाधान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हज-2027 के चयनित यात्रियों की बढ़ी जिम्मेदारी, समय पर जमा करने होंगे सभी कागजात