उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

काशीपुर के ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में एडमिशन के लिए उमड़ी हजारों बच्चों की भीड़…..

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- काशीपुर में  ज़िला उधम सिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों बुधवार को ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज पहुंचे । जहां हजारों बच्चों द्वारा एडमिशन को लेकर अपनी क्वेरी रखी गई । गौर करने वाली बात यह है कि आज के इस से आधुनिक जीवन में बच्चे भी प्रोफेशनल डिग्री कोर्सेज के लिए जागरूक हो गए हैं । कुमाऊं के अंदर एक मात्र कॉलेज ज्ञानार्थी है जो लगातार कई वर्षों से बच्चो को प्रोफेशनल कोर्सेज करवा कर उनके उज्जवल भविष्य बनाने के लिए कार्यरत हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ग्रामीण विकास को पंख केंद्र ने 184 सड़कों के लिए 1700 करोड़ की स्वीकृति दी, किसानों और गांवों को सीधा लाभ….

 

आज बारहवीं कक्षा के हजारों परीक्षार्थियों ने ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में अपने आगे के ग्रेजुएशन कोर्स को लेकर काउंसलिंग ली और अपने पसंद अनुसार कोर्स को चुनकर दाखिला लिया वही अभिभावक गण भी बच्चों के साथ मौजूद रहे जिस दौरान उनके चेहरों पर भी एक खासा खुशी देखने को मिली ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में उबाल: नर्सिंग भर्ती विरोध प्रदर्शन के बीच महिला कॉन्स्टेबल का थप्पड़, नर्सिंग समुदाय में भड़का गुस्सा….

 

इस मौके पर कालेज के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा द्वारा भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई वही कॉलेज सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा द्वारा भी बच्चों को अपने जीवन में सफलता की ओर बढ़ने एवं रुकावट से ना डरने के लिए प्रेरित किया गया। आज के कार्यक्रम के दौरान सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा , इंस्टीट्यूशनल हेड प्रतिमा सिंह , डायरेक्टर एकेडमिक्स मनोज मिश्रा एवं अन्य अध्यापक गण मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  होमगार्ड स्थापना दिवस पर तोहफों की बारिश सीएम धामी बोले, “राज्य की सुरक्षा रीढ़ हैं हमारे होमगार्ड”….