उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

‘समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखंड’ अभियान के तहत किसानों को योजनाओं की जानकारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित ‘समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर रहा कृषक रथ रविवार को हल्द्वानी पहुंचा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत ने किसानों को प्राकृतिक एवं रसायनमुक्त खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरता बनाए रखने और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंशीधर भगत ने किसानों से अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराने और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया लगातार डिजिटल हो रही है। ऐसे में किसानों को आवश्यक पंजीकरण कराने और अपने अभिलेखों को अद्यतन रखने पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नीम-हकीमों और अवैध दवाखानों पर चलेगा अभियान, डीएम ने गठित की दो टीमें

विभागीय स्टॉलों पर मिली योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित विभिन्न संबंधित विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से किसानों और अन्य लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं, कृषि से जुड़ी सुविधाओं तथा विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि कृषक रथ के माध्यम से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों में पहुंचकर किसानों को कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय ढहने से मलबे में फंसा पीएसी जवान, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

हरी झंडी दिखाकर देहरादून रवाना किया रथ

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि बंशीधर भगत ने कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर देहरादून के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  जमरानी बांध परियोजना में तेजी लाएं, तय समय पर पूरा करें काम : सतपाल महाराज

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, मुख्य कृषि अधिकारी संतोषी, खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. कंचन नैनवाल, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद हयांकी, कृषि रक्षा अधिकारी रितु टम्टा, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. गीतांजलि बंगारी, हिमांशु जोशी, सहायक निदेशक मत्स्य रजनी, प्रगतिशील किसान नरेंद्र मेहरा, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. सुधा जुकारिया, इफको के प्रबंधक दीपक आर्या, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा, मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल और जीएस मेहरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।